जनता दल यूनाइटेड की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर होगी चर्चा
जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम महानगर इकाई की ओर से आगामी 26 मई 2026 (मंगलवार) को बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में “कोल्हान प्रमंडलीय बैठक” का आयोजन किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा करना है

जनता दल यूनाइटेड की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर होगी चर्चा
जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम महानगर इकाई की ओर से आगामी 26 मई 2026 (मंगलवार) को बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में “कोल्हान प्रमंडलीय बैठक” का आयोजन किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा करना है
बैठक में पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, थाना अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सदस्य सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहेंगे। साथ पूर्व मंत्री सुधा चौधरी भी विशेष रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने बताया कि यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। पार्टी नेताओं ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




