मंईयां सम्मान योजना इस दिन से खाते में खटाखट पहुंचने लगेगी 21वीं किस्त की राशि, सीएम ने बैठक में दिए आदेश
झारखंड में महिलाओं के लिए चल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 21 वीं किस्त के इंतजार में राज्य की मंईयां बाट जोह रहीं है. हालही में 20वीं किस्त यानि की मार्च महीने की राशि का भुगतान लाभुक महिलाओं के खाते में किया गया था पर अब अप्रैल का महिना खत्म हो चुका है पर लाभुकों के खाते में अबतक योजना की राशि नहीं पहुंची है. ऐसे में सरकार यह दावा करती है की हर माह की 15 तारीख तक योजना की किस्त का भुगतान हो जाना चाहिए पर इस बार भी यह तारीख फेल हो चुकी है

मंईयां सम्मान योजना इस दिन से खाते में खटाखट पहुंचने लगेगी 21वीं किस्त की राशि, सीएम ने बैठक में दिए आदेश
रांची- झारखंड में महिलाओं के लिए चल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 21 वीं किस्त के इंतजार में राज्य की मंईयां बाट जोह रहीं है. हालही में 20वीं किस्त यानि की मार्च महीने की राशि का भुगतान लाभुक महिलाओं के खाते में किया गया था पर अब अप्रैल का महिना खत्म हो चुका है पर लाभुकों के खाते में अबतक योजना की राशि नहीं पहुंची है. ऐसे में सरकार यह दावा करती है की हर माह की 15 तारीख तक योजना की किस्त का भुगतान हो जाना चाहिए पर इस बार भी यह तारीख फेल हो चुकी है.
ऐसे में अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं और हर महीने आपके खाते में पैसे आते हैं पर इस बार यानि की 21वीं किस्त का भुगतान आपके खाते में नहीं हुआ है तो यह खबर आपके लिए ही है. हालही में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह आदेश दिए हैं की योजना को सुनियोजित तरीके से चलाया जाए और योजना की किस्त का भुगतान भ समय पर किया जाए. ऐसे में उम्मीद है की मई महीने की 10 तारीख से राज्य की सभी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की 21 वीं की किस्त की राशि का भुगतान होना शुरू हो जाएगा.
बताते चलें की मौजूदा समय में राज्य की करीबन 56 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलता है. इस योजना के तहत राज्य की लाभुक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि हर महीने डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है. ऐसे में अगर आपके खाते में पूर्व में योजना की राशि आई है तो इस बार भी आपके खाते में योजना की 21 वीं किस्त की राशि का भुगतान होगा. वहीं योजना का भुगतान उन लाभुक महिलाओं को मिलेगा जो इस इस योजना की पात्र होंगी और उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी. साथ ही उनका आधार कार्ड उनके बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है




