जमशेदपुर में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उदघाटन बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र
बिस्टुपुर एन रोड स्थित जी डी आर सिद्धा (संत मेरिज स्कूल के समीप) में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ शोरूम का भव्य उदघाटन सुशील रूंगटा एवं श्याम लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग एवं रूंगटा परिवार के सदस्य मौजूद रहे

जमशेदपुर में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उदघाटन बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र

जमशेदपुर – बिस्टुपुर एन रोड स्थित जी डी आर सिद्धा (संत मेरिज स्कूल के समीप) में ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ शोरूम का भव्य उदघाटन सुशील रूंगटा एवं श्याम लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग एवं रूंगटा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर शोरूम की संचालक अनुराधा रूंगटा ने बताया कि ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ को खास तौर पर बच्चों की रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए आकर्षक गिफ्ट आइटम, किड्स वियर, स्कूल बैग तथा सिल्वर प्लेटेड गिफ्ट आइटम की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इस शोरूम की सबसे खास बात ‘नो मोबाइल जोन’ का कॉन्सेप्ट है। यहां बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर क्राफ्ट मेकिंग, ड्राइंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनकी कल्पनाशक्ति और हुनर का विकास हो सके।
अनुराधा रूंगटा ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर इस अनोखे कॉन्सेप्ट को जमशेदपुर में लाया गया है, जहां बच्चे न सिर्फ क्राफ्ट और आर्ट सीख सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं। यहां आने वाले लोग कॉफी और स्नैक्स का आनंद लेते हुए रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा, बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थान बर्थडे पार्टी और अन्य छोटे आयोजनों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
उदघाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह शोरूम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और शहर में एक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल तैयार करेगा




