हमर अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला लोकायुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता से
लोकायुक्त कार्यालय में पूर्व से लंबित 3000 से अधिक शिकायतों पर तीव्र गति से जांच करवाने और झारखंड के 24 जिलों में आम जनमानस हेतु लोकायुक्त के कार्यों और शक्तियों की जानकारी के बारे में जागरूकता ड्राइव चलाने का मांग किया

हमर अधिकार मंच का प्रतिनिधिमंडल मिला लोकायुक्त न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता से

लोकायुक्त कार्यालय में पूर्व से लंबित 3000 से अधिक शिकायतों पर तीव्र गति से जांच करवाने और झारखंड के 24 जिलों में आम जनमानस हेतु लोकायुक्त के कार्यों और शक्तियों की जानकारी के बारे में जागरूकता ड्राइव चलाने का मांग किया

अध्यक्ष दीपेश निराला ने हमर अधिकार मंच के द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया लोकायुक्त को

रांची- हमर अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में झारखंड के लोकायुक्त श्री अमिताभ कुमार गुप्ता, पूर्व न्यायमूर्ति, झारखंड उच्च न्यायालय से मिलकर उनको पुष्पगुच्छ देकर बधाई दिया और उनको अपने द्वारा फुटपाथ विक्रेताओं, यातायात नियमावली और नागरिक सुविधाओं पर लिखित पुस्तक, जिसे क्रॉउन पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है, भेंट करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया और मांग किया कि लोकायुक्त कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लंबित 3000 से अधिक शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके जांच में तेजी लायी जाय और झारखंड के 24 जिलों में व्यापक जागरूकता ड्राइव चलाया जाय, ताकि जहां-जहां भ्रष्ट आचरण हो रहा है, वहां आम जनमानस को लोकायुक्त की शक्तियों और कार्यों के बारे में जानकारी हो सके और वह लोग लोकायुक्त कार्यालय पहुंच कर भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध अपना शिकायत दर्ज करवा सकें साथ ही उन्होंने हमर अधिकार मंच के विगत कार्यों जैसे आरटीआई कार्यशाला और मानव अधिकार कार्यशाला, सिविल राइट्स की जागरूकता, इत्यादि के बारे में लोकायुक्त को जानकारी दी।

इस पर लोकायुक्त ने कहा कि हम लोग लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने जा रहे हैं, साथ ही साथ 24 जिलों में समय-समय पर जागरूकता ड्राइव भी चलाया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
हमर अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, संतोष मृदुला, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, सचिव चंद्र देव कुमार बरनवाल, चंदू, संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दीनबंधु कुमार, बीरेंद्र नगड़ूवार, जूही कुमारी चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, अश्विनी कुमार, संतोष कुमार शामिल थे।




