Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डेढ़ फीट की चमत्कारी गाय से चौंका जमशेदपुर 1 लीटर दूध देने वाली ‘मिनी मिनिएचर’ गाय बनी आकर्षण का केंद्र जमशेदपुर के मोहित लाए शहर

जमशेदपुर में इन दिनों एक अनोखी और बेहद खास नस्ल की गाय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब डेढ़ फीट ऊंचाई वाली पुंगनूर नस्ल की यह “मिनी मिनिएचर” गाय अपने छोटे आकार और खास खूबियों के कारण आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस दुर्लभ नस्ल की गाय को शहर के रहने वाले मोहित गुप्ता पहली बार झारखंड लेकर आए हैं

डेढ़ फीट की चमत्कारी गाय से चौंका जमशेदपुर 1 लीटर दूध देने वाली ‘मिनी मिनिएचर’ गाय बनी आकर्षण का केंद्र जमशेदपुर के मोहित लाए शहर

जमशेदपुर- जमशेदपुर में इन दिनों एक अनोखी और बेहद खास नस्ल की गाय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब डेढ़ फीट ऊंचाई वाली पुंगनूर नस्ल की यह “मिनी मिनिएचर” गाय अपने छोटे आकार और खास खूबियों के कारण आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस दुर्लभ नस्ल की गाय को शहर के रहने वाले मोहित गुप्ता पहली बार झारखंड लेकर आए हैं।
बताया जा रहा है कि यह गाय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के पुंगनूर क्षेत्र की देसी नस्ल है, जिसे दुनिया की सबसे छोटी गायों में गिना जाता है। करीब 20 से 25 किलो वजन वाली यह गाय आकार में भले छोटी हो, लेकिन इसके गुण बेहद खास माने जाते हैं। इस गाय का नाम “गौरी” और उसके बछड़े का नाम “गोपाल” रखा गया है।

इस नस्ल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत कम जगह और कम खर्च में पाला जा सकता है। यह गाय दिनभर में करीब एक से डेढ़ किलो चारा ही खाती है, जिससे इसका पालन बेहद किफायती माना जाता है। शहरी इलाकों में भी इसे आसानी से पाला जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार पुंगनूर गाय का दूध काफी पौष्टिक होता है। इसके दूध में लगभग 8 प्रतिशत तक वसा पाई जाती है, जो सामान्य गाय के दूध से अधिक मानी जाती है। यही कारण है कि इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। यह गाय प्रतिदिन लगभग 1 लीटर दूध देती है।

धार्मिक दृष्टि से भी इस नस्ल का विशेष महत्व बताया जाता है। मान्यता है कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि भी इस प्रकार की छोटी गायों का पालन करते थे।

वहीं विधायक सरयू राय ने भी घोषणा की है कि बिरला मंदिर परिसर में गोसेवा क्षेत्र विकसित कर इस नस्ल की गायों का पालन किया जाएगा, जिससे लोग इसके महत्व को समझ सकें।

फिलहाल यह मिनिएचर गाय जमशेदपुर में लोगों के लिए कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!