Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं (प्रिया, पायल, नम्रता, मनी, अनु, आशा, सोनाली, शिल्पी, संजना, गीता) के लिए, जो विद्यालय में अपनी स्कूल इंटर्नशिप कर रही थीं, एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. त्रिपुरा झा (इग्नू केंद्र की कोऑर्डिनेटर) के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई जिससे पूरे वातावरण में ज्ञान और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पायल द्वारा किया गया। इसके पश्चात स्वागत भाषण अनु द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें अतिथियों एवं सभी उपस्थित जनों का अभिनंदन किया गया

जमशेदपुर- बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं (प्रिया, पायल, नम्रता, मनी, अनु, आशा, सोनाली, शिल्पी, संजना, गीता) के लिए, जो विद्यालय में अपनी स्कूल इंटर्नशिप कर रही थीं, एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. त्रिपुरा झा (इग्नू केंद्र की कोऑर्डिनेटर) के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई जिससे पूरे वातावरण में ज्ञान और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पायल द्वारा किया गया। इसके पश्चात स्वागत भाषण अनु द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें अतिथियों एवं सभी उपस्थित जनों का अभिनंदन किया गया

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पूर्णिमा त्रिपाठी ने इंटर्न छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सचिव श्री हरि बल्लभ सिंह आरसी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में छात्राओं को शिक्षण कार्य में समर्पण और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया

कार्यक्रम में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की ओर से सुपरवाइजर एवं इग्नू केंद्र की कोऑर्डिनेटर डॉ. त्रिपुरा झा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को न केवल वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार शिक्षक बनने के लिए भी मार्गदर्शन दिया

इसके उपरांत इंटर्न छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए प्रिया द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार एवं सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस प्रकार यह विदाई समारोह स्नेह, सम्मान एवं प्रेरणा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!