Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिरसानगर में डुप्लेक्स पर कब्जा, डीएसपी ने छुड़ाया

बिरसानगर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर में गुरुवार रात बुद्ध विहार के एक डुप्लेक्स को लेकर विवाद छिड़ गया इस दौरान दूसरे पक्ष ने डुप्लेक्स पर कब्जा जमाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार उक्त डुप्लेक्स शशि सिंह नामक महिला के नाम पर है। वह अपने परिवार वालों के साथ विजय गार्डन में शिफ्ट हो गईं है

बिरसानगर में डुप्लेक्स पर कब्जा, डीएसपी ने छुड़ाया

जमशेदपुर- बिरसानगर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर में गुरुवार रात बुद्ध विहार के एक डुप्लेक्स को लेकर विवाद छिड़ गया इस दौरान दूसरे पक्ष ने डुप्लेक्स पर कब्जा जमाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार उक्त डुप्लेक्स शशि सिंह नामक महिला के नाम पर है।

वह अपने परिवार वालों के साथ विजय गार्डन में शिफ्ट हो गईं है। शशि ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि डुप्लेक्स में कोई और रह रहा है। सूचना पर वह आई और देखा तो पता चला कि बालमुकुंद नामक व्यक्ति डुप्लेक्स पर कब्जा जमाए है।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डीएसपी को दी। सूचना पाकर डीएसपी सुधीर चौधरी मौके पर पहुंचे और बालमुकुंद के कब्जे वाले डुप्लेक्स को कब्जा मुक्त कराया।

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर में एक मकान पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह मकान अभय नारायण सिंह का है, जो वर्तमान में विजय गार्डन में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर उक्त मकान पर कब्जा कर लिया गया था और वहीं रह रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए प्रशासन को इसकी जानकारी दी और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद सिटी आरक्षी उपाधीक्षक सुनील चौधरी के निर्देश पर पुलिस टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से कब्जा कर रहे लोगों को हटाते हुए मकान को खाली कराया गया।
प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेज के जरिए कब्जे की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
अवधेश सिंह ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत हस्तक्षेप जरूरी है, ताकि किसी की संपत्ति पर अवैध कब्जा न हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!