Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तुलसी भवन में लोकमंच के अन्तर्गत बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक 'लोकमंच' (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा किया गया

तुलसी भवन में लोकमंच के अन्तर्गत बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘लोकमंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा किया गया
इस मौके पर अतिथि के रुप में साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण मंचासीन रहीं ।
कार्यक्रम का आरंभ कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ के सरस्वती वंदना एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया
इसके बाद शहर के कुल 38 कलमकारों ने अपनी – अपनी मातृभाषाओं में यथा भोजपुरी , राजस्थानी, ब्रजभाषा, बंगला, उडिया, मगही, पंजाबी, संथाली, अंगिका, कुमायूंनी, हिन्दी वगैरह में रचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की । काव्य पाठ करने वालों में आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, नीलम पेड़ीवाल, डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’, डाॅo अनिता निधि, स्मृति पाण्डेय चौबे, डाॅ० उदय प्रताप हयात , आलोक तिवारी, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, डाॅo नरेंद्र कुमार सिंह, राजेन्द्र साह राज, अशोक पाठक स्नेही, वन्दना केशर भारती, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, नीता सागर चौधरी, शेषनाथ शरद, वसंत जमशेदपुरी, लक्ष्मी सिंह रुबी, बलविन्दर सिंह, आलोक मंजरी, सुनील सैलानी, पूनम सिंह, जोबा मुर्मू, हरिहर राय चौहान, रीना सिन्हा, शिव नन्दन सिंह, माधुरी मिश्र, सर्वानन्द सिंह पथिक,, हरभजन सिंह रहबर, डाॅ० रागिनी भूषण, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी एवं माधवी उपाध्याय प्रमुख रहे ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से तुलसी भवन साहित्य समिति
के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, वसंत जमशेदपुरी, डाॅo अनिता निधि, उपासना सिन्हा, डाॅ० संजय पाठक ‘सनेही’ , डाॅo राकेश पाण्डेय एवं सुजय कुमार उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!