Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज

बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दमदार अंदाज़ में लौटते नजर आते हैं। इस बार वह जसकीरत और हमज़ा ऐसे दो अवतारों में दिखाई देंगे। कहानी और रोमांचक बनती है जब कि आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के रूप में नजर आते हैं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाते दिखाई देते हैं

स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज

बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में दमदार अंदाज़ में लौटते नजर आते हैं। इस बार वह जसकीरत और हमज़ा ऐसे दो अवतारों में दिखाई देंगे। कहानी और रोमांचक बनती है जब कि आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के रूप में नजर आते हैं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाते दिखाई देते हैं और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। तेज़ रफ्तार एक्शन, धारदार संवाद और ऐसे कई पल ट्रेलर में दिखाई देते हैं जिसे देख सिनेमाघरों में दर्शक सीटियां बजाने के लिए मजबूर होंगे। यह ट्रेलर एक बड़े बदले की कहानी की झलक देता है, जिसे बेहद भव्य पैमाने पर पेश किया गया है। विदित हो कि ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता बनकर उभरी और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनी थी। अब इसकी अगली इंस्टॉलमेंट पहले से कहीं ज़्यादा बड़े पैमाने पर आ रही है, जिसमें दांव और रोमांच पहले से कहीं ज़्यादा बढ़कर हैं। ‘हौसला…, ईंधन…,.बदला…’ इस नई इंस्टॉलमेंट को आगे बढ़ाने वाली बदले की ताकत की ओर इशारा करता है।
जियो स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में
‘धुरंधर द रिवेंज’ पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!