सोनारी के ललन अखाड़ा में नवरात्रि पूजा पंडाल का रघुनाथ पांडे और भरत सिंह ने किया उदघाटन
सोनारी स्थित प्रसिद्ध ललन अखाड़ा के नवरात्रि पूजा पंडाल का आज विधिवत उदघाटन संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह उपस्थित हुए। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उदघाटन कर माता की पूजा किया

सोनारी के ललन अखाड़ा में नवरात्रि पूजा पंडाल का रघुनाथ पांडे और भरत सिंह ने किया उदघाटन

जमशेदपुर- सोनारी स्थित प्रसिद्ध ललन अखाड़ा के नवरात्रि पूजा पंडाल का आज विधिवत उदघाटन संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह उपस्थित हुए। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उदघाटन कर माता की पूजा किया।
इस अवसर पर पूजा कमेटी के संरक्षक सह संचालक पन्ना सिंह जंघेल, अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह जंघेल, महासचिव सह कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, निर्मल जंघेल, लाइसेंसी प्रदीप लाल, कमल साहु, ज्ञान देव बाग, कौशल सिंह, जिसान्द सिंह, अधिराज सिंह, किशन लाल, गौरव सिंह, शिवा, टिंकु सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने रघुनाथ पांडे और भरत सिंह का आत्मीय स्वागत किया साथ ही सम्मान स्वरूप रघुनाथ पांडे और भरत सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किए गया। कार्यक्रम श्री सिंह के साथ राजेश सिंह, सुधीर पाण्डे, संदीप सिंह, रामकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, गोपी सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों ने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।




