Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह के नेतृत्व में “शी शक्ति” कार्यक्रम का भव्य आयोजन; 21 बेटियों की शिक्षा का उठा जिम्मा

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर में “शी शक्ति – वीमेन एम्पावरमेंट एवं वीमेन्स सिम्पोजियम” का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस पूरे भव्य समारोह की मुख्य सूत्रधार और आयोजक डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (वीमेन एम्पावरमेंट) लायन सारिका सिंह रहीं, जिनकी दूरदर्शी सोच ने इस कार्यक्रम को नारी शक्ति के एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित किया

डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह के नेतृत्व में “शी शक्ति” कार्यक्रम का भव्य आयोजन; 21 बेटियों की शिक्षा का उठा जिम्मा

जमशेदपुर- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर में “शी शक्ति – वीमेन एम्पावरमेंट एवं वीमेन्स सिम्पोजियम” का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस पूरे भव्य समारोह की मुख्य सूत्रधार और आयोजक डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (वीमेन एम्पावरमेंट) लायन सारिका सिंह रहीं, जिनकी दूरदर्शी सोच ने इस कार्यक्रम को नारी शक्ति के एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित किया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/SAVE_20260323_031703-300×196.jpg" alt="" width="300" height="196" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-698
कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन संजय कुमार एवं सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन कंचन कुमार साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर लायन सारिका सिंह की सबसे महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजना “ए प्रॉमिस टू 21 ड्रीम्स – बिकॉज़ एवरी डॉटर डिज़र्व्स अ चांस टू लर्न” का आधिकारिक शुभारंभ हुआ। इस विशेष पहल के माध्यम से सारिका सिंह ने जिले की 21 जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया, जिसे उपस्थित लायंस सदस्यों ने मुक्त कंठ से सराहा और सहयोग का आश्वासन दिया।


आयोजन के दौरान वीमेन्स सिम्पोजियम (महिला संगोष्ठी) में पद्म श्री जमुना टुडू, प्रेमलता अग्रवाल, सुचित्रा सिन्हा, डॉ. बच्चू मास्टर और तरुणा मिश्रा जैसी प्रख्यात विभूतियों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। लायन सारिका सिंह के विशेष प्रयासों से समाज की इन सफल महिलाओं के साथ-साथ अन्य विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक नया आकर्षण तब दिखा जब लायन फीमेल लीडर्स ने आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक कर सशक्तिकरण का संदेश दिया।
समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु पीडीजी नलिनी मुखर्जी, पीडीजी सीमा बाजपेई, पीडीजी पवन गुप्ता, लायन सुजीत कुमार, लायन अमरजीत सलूजा, लायन प्रदीप डोकानिया, आरसी अशोक खंडेलवाल, जेडसी शशि गड़िया तथा जेडसी पुष्पलता सहित जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सफल आयोजन के लिए लायन सारिका सिंह की कार्यकुशलता की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का समापन रंगोत्सव, फेलोशिप एवं भव्य रात्रिभोज के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!