Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्री श्री बजरंग विजय मंदिर,जम्बू अखाड़ा, भालूबासा द्वारा विशाल रामनवमी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन जम्बू अखाड़ा, भालूबासा द्वारा हरेक वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विशाल रामनवमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ राममय वातावरण में मनाया जाएगा

25 मार्च से 27 मार्च महासप्तमी , महाअष्टमी एवम रामनवमी के दिन हनुमानजी की पूजा , ध्वजा पूजन, शस्त्र पूजन , संध्या आरती के उपरांत अखाड़ा के प्रशिक्षित खिलाड़ियो के द्वारा करतवबाजी की जाएगी । मानवी सिंह, धनबाद (महासप्तमी) , दीपक राठौर , प्रयागराज ( महाअष्टमी) , श्रद्धा दास ( रामनवमी) भजन प्रस्तुत करेंगे

श्री श्री बजरंग विजय मंदिर,जम्बू अखाड़ा, भालूबासा द्वारा विशाल रामनवमी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन
जम्बू अखाड़ा, भालूबासा द्वारा हरेक वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी विशाल रामनवमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ राममय वातावरण में मनाया जाएगा

यह धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 (19 मार्च 2026) से प्रारंभ होकर 28 मार्च 2026 (दशमी तिथि) को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ समापन होगा
कार्यक्रम का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को श्री हरि राम नाम संकीर्तन से होगा, जो 21 मार्च 2026 तक निरंतर 48 घंटे चलेगा। जिसमें बंगाल एवम झारखंड के कीर्तन मंडली भाग लेंगे। उसके बाद 22 से 23 मार्च 2026 तक 36 घंटे संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा

24 मार्च 2026 (षष्ठी तिथि) को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 15 व्रतधारी युवक कलश लेकर निकलेंगे। इसमें 10-12 ( डंका पार्टी, ताशा पार्टी सिंह बाजा और ढ़ाकी) के साथ यात्रा जम्बू अखाड़ा, भालूबासा से प्रस्थान कर गांधी घाट, मानगो पहुंचेगी वहां कलश में जल भरने के पश्चात साकची गोल चक्कर होते हुए विजय हनुमान मंदिर, भालूबासा लौटेगी। इस भव्य यात्रा के दौरान आकर्षक, मनमोहक आतिशबाजी एवं विद्युत सज्जा रहेगी। इस कलश शोभा यात्रा में श्री पंचमुखी हनुमान, तिरूपति बालाजी एवं द्वारकाधीश की जीवंत झाँकिया एवं हरियाणा के अमित एण्ड ग्रूप द्वारा अरोड़ा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। कलश यात्रा के दिन तराना ग्रूप द्वारा भजन संध्या रखा गया है
25 मार्च से 27 मार्च महासप्तमी , महाअष्टमी एवम रामनवमी के दिन हनुमानजी की पूजा , ध्वजा पूजन, शस्त्र पूजन , संध्या आरती के उपरांत अखाड़ा के प्रशिक्षित खिलाड़ियो के द्वारा करतवबाजी की जाएगी । मानवी सिंह, धनबाद (महासप्तमी) , दीपक राठौर , प्रयागराज ( महाअष्टमी) , श्रद्धा दास ( रामनवमी) भजन प्रस्तुत करेंगे। अखाड़ा प्रांगण मे की गई आकर्षक विद्युत सज्जा चंदन नगर से आई है
28 मार्च 2026 (शनिवार, विजयादशमी तिथि) को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के रूप में होगा। इसमें अखाड़ा खेल-कूद प्रदर्शन, रामगढ़ का डंका ताशा पार्टी, ढांकी बाजा, संबलपुरी दुलदुली सिंग बाजा तथा अखाड़ा का डंका पार्टी रहेगी। हरियाणा का अमित एंड ग्रुप आकर्षक अघोरी नृत्य झांकी। मुख्य आकर्षण भगवान बुद्ध के वैश्विक शांति संदेश पर आधारित जीवंत झांकी होगी, जो सभी भक्तों एवं दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध होगी। माता पिता के सेवा के प्रेरक श्रवण कुमार, धर्म प्रचारक के रूप मे निताई गौड़, धर्म एवं मातृ भूमि के रक्षक के रूप में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी एवं हिंदू पुरोधा शिवाजी जीवंत झांकी के रूप में आकर्षण का केंद्र होगा। जम्बू अखाड़ा समिति के 150 सक्रिय सदस्य श्रद्धालु एवं भक्तों के सेवा में तत्पर रहेंगे। मंदिर प्रांगण तथा मंदिर से जुड़े मार्गो में सीसीटीवी कैमरा लगाई जाएगी एवं अग्निशमन यंत्र भी मंदिर प्रांगण में उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक दिन भोग प्रसाद एवं शीतल जल की व्यवस्था प्रत्येक दिन मंदिर प्रांगण में की जाएगी। जंबू अखाड़ा समिति सभी नगरवासियों, भक्तजनों एवं धर्म प्रेमियों से इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हैं। इस संवाददाता सम्मेलन को अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने संबोधित किया तथा रणबीर मंडल लाइसेंसी ब्रिज किशोर अध्यक्ष सुमित सिंह अनिल शर्मा रवि विश्वनाथ अभिजीत घोष अविनाश राय रूपम घोष दिनेश राव केशव राव विपुल पांडे उपस्थित थे।

श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जम्बू अखाड़ा, भालूबासा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल रामनवमी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन
परम्परा की अनवरत धारा में इस वर्ष भी जम्बू अखाड़ा, भालूबासा के प्रांगण में श्री राम के प्रति अटूट भक्ति का अमृतमय संगम होगा, जहाँ राममय वातावरण में हर्षोल्लासपूर्वक विशाल रामनवमी महोत्सव का आयोजन होगा।
यह धार्मिक-सांस्कृतिक महाकुम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् २०८३ (१९ मार्च २०२६) को प्रारम्भ होकर २८ मार्च २०२६ (विजयादशमी तिथि) को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के माध्यम से समापन की ओर अग्रसर होगा।

मुख्य कार्यक्रमों का सार-

नव संवत्सर का सूत्रपात १९ मार्च को श्री हरि राम नाम संकीर्तन से होगा, जो २१ मार्च तक निरन्तर ४८ घंटों तक बंगाल एवं झारखंड की कीर्तन मंडलियों के माध्यम से भक्तिमय लहर उत्पन्न करेगा।
उसके पश्चात् २२-२३ मार्च को ३६ घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ भगवान् राम के जीवनोपकथाओं से प्राणवन्त करेगा।

कलश यात्रा एवं अन्य दिवसों की झलक-

२४ मार्च (षष्ठी तिथि) संध्या ५ बजे भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ होगा, जिसमें १५ व्रतधारी युवक कलश धारण कर जम्बू अखाड़ा से प्रस्थित होकर गांधी घाट (मानगो) पहुँचेंगे, जलाहरण के पश्चात् साकची गोल चक्कर पार कर विजय हनुमान मंदिर लौटेंगे। यात्रा में डंका, ताशा, सिंह बाजा, ढ़ाकी दलों संग आकर्षक आतिशबाजी, विद्युत सज्जा, श्री पंचमुखी हनुमान, तिरुपति बालाजी, द्वारकाधीश की जीवंत झाँकियाँ एवं हरियाणा के अमित अरोड़ा एंड ग्रुप का नृत्य मनमोहक होगा। उसी दिन तराना ग्रुप की भजन संध्या भक्ति रस से सरोबार करेगी।

२५ से २७ मार्च (महासप्तमी, महाअष्टमी, रामनवमी) को हनुमान पूजन, ध्वजा-शस्त्र पूजन, संध्या आरती के उपरान्त अखाड़ा के कुशल योद्धाओं द्वारा करतबों का प्रदर्शन होगा।
भजन संध्या में मानवी सिंह (धनबाद)- महासप्तमी, दीपक राठौर (प्रयागराज) – महाअष्टमी , श्रद्धा दास (जमशेदपुर)- रामनवमी को मधुर स्वरलहरियाँ गुंजायमान करेगी। चंदन नगर से आयी विद्युत सज्जा प्रांगण को अलौकिक आभा प्रदान करेगी।

विसर्जन यात्रा का भव्य स्वरूप

२८ मार्च (शनिवार, विजयादशमी) को विसर्जन शोभा यात्रा अखाड़ा के खेल-कूद, रामगढ़ डंका-ताशा, ढांकी-संबलपुरी , दुलदुली बाजा के साथ प्रस्थित होगी।
हरियाणा अमित एंड ग्रुप का अघोरी नृत्य एवं मुख्य आकर्षण भगवान् बुद्ध का वैश्विक शांति संदेश, श्रवण कुमार की मातृ-पितृ सेवा, निताई गौड़ का धर्म प्रचार, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं हिन्दू पुरोधा छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवंत झाँकियाँ दर्शकों के हृदय पर अंकित होंगी।
अखाड़ा समिति के १५० सक्रिय सदस्य भक्तों की सेवा में आत्मार्पित रहेंगे।
सुरक्षा एवं भोग-प्रसाद व्यवस्था

मंदिर प्रांगण एवं सम्बद्ध मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी। प्रतिदिन भोग, प्रसाद एवं शीतल जल की निर्बाध व्यवस्था रहेगी।
जम्बू अखाड़ा समिति समस्त नगरवासियों, भक्तजनों एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन महोत्सव में सहभागिता की प्रार्थना करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!