Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पोटका में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों की आवाज विधानसभा में गूंजी, विधायक संजीव सरदार के सवाल पर सरकार ने बोली अब तक 335 को मिला मुआवजा, बाकी को भी किया जाएगा भुगतान

पोटका विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के दौरान हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। पोटका के विधायक संजीव सरदार के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 335 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है

रांची- पोटका में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों की आवाज विधानसभा में गूंजी, विधायक संजीव सरदार के सवाल पर सरकार ने बोली अब तक 335 को मिला मुआवजा, बाकी को भी किया जाएगा भुगतान

पोटका विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के दौरान हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। पोटका के विधायक संजीव सरदार के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 335 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है

विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सदन में उनका प्रश्न पटल पर रखा। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जवाब देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया गया है।

684 प्रभावित परिवारों का मामला उठाया

विधायक संजीव सरदार ने अपने सवाल के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि पोटका क्षेत्र में कुल 684 परिवारों ने अतिवृष्टि के कारण घर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कर आवेदन दिया था, लेकिन सभी को अब तक मुआवजा स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सभी पात्र परिवारों को जल्द राहत दी जाए

सरकार ने कहा प्रभावितों की सूची दें, भुगतान किया जाएगा

सरकार ने जवाब में कहा कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। विभाग इस मामले में गंभीर है और आपदा राहत कोष में पर्याप्त राशि उपलब्ध है। पात्र परिवारों को नियमानुसार जल्द भुगतान किया जाएगा।
पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा क्षेत्र के पीड़ित परिवारों की आवाज विधानसभा में उठाए जाने से प्रभावित लोगों को उम्मीद जगी है कि शेष परिवारों को भी जल्द मुआवजा मिल सकेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!