Uncategorized
पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता एवं 36 वार्डों में से चुनाव हुए 34 वार्ड पार्षदों को कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी संतोष गर्ग ने उप महापौर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नाम वापसी एवं स्क्रुटनी के बाद मतदान प्रक्रिया की गई। मतगणना के बाद कुल 34 में से 19 वोट राहुल कश्यप को मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गुलाम मुस्तफा रजा को सिर्फ 9 वोट मिले, जबकि मानगो में जीते 34 में से 14 पार्षद जीते थे
जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता एवं 36 वार्डों में से चुनाव हुए 34 वार्ड पार्षदों को कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जीत के बाद राहुल सिंह कश्यप ने कहा कि मेरी जीत में सभी वार्ड पार्षद की भूमिका है। महापौर सुधा गुप्ता अभिभावक जैसी है। उनके और सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर सभी वार्ड में विकास कार्य करूंगा।
इधर जिला सभागार में रिजल्ट के बाद राहुल सिंह कश्यप की समर्थक उन्हें गुलाल अबीर लगाकर एवं माला पहनाकर जीत की बधाई दी




