Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पीएम टीबी फ्री इंडिया के तहत टीबी मरीजों को प्रदान की गयी पोषण किट

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 44 महीनों से चलाये जा रहे पी.एम. टी.बी. फ्री इंडिया अभियान के तहत 50 टी.बी. मरीजों के बीच एक महीने का पौष्टिक राशन एवं विटामिन पोषण किट के रूप में आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन से प्रदान किया गया

पीएम टीबी फ्री इंडिया के तहत टीबी मरीजों को प्रदान की गयी पोषण किट

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 44 महीनों से चलाये जा रहे पी.एम. टी.बी. फ्री इंडिया अभियान के तहत 50 टी.बी. मरीजों के बीच एक महीने का पौष्टिक राशन एवं विटामिन पोषण किट के रूप में आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन से प्रदान किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, कार्यकर्ता आशीष कुमार, राधेश्याम कुमार, हीरालाल एवं श्याम कुमार ने टी.बी. मरीजों को पोषण किट प्रदान किया। जिला टी.बी. नियंत्रण विभाग से श्री सुजय प्रमाणिक एवं गंगाधर महतो ने जरूरतमंद टी.बी. मरीजों का समन्वय स्थापित किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने टी.बी. मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान करने के साथ उन्हें विदा किया।

21 मार्च से स्व. रचना नरेड़ी की स्मृति में नेत्र शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 811वां नेत्र शिविर स्व. रचना नरेड़ी की स्मृति में 21 मार्च से 23 मार्च तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रचना हेल्थ केयर फाउण्डेशन के संयोजन में आयोजित किया जायेगा। 21 मार्च को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों के चयन के साथ आंखों की अन्य बीमारियों से प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार परामर्श व दवा प्रदान कर विदा कर दिया जायेगा। मोतियाबिन्द प्रभावित ऑपरेशन हेतु उपयुक्त मरीजों को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण 22 मार्च को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे.एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए शिविर में जागरुक लोगों से नेत्र रोगियों को भेजने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!