Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी गैस उपभोक्ता परेशान

मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी द्वारा बड़े पैमाने पर सिलेंडर गैस की कालाबाजारी किया जा रहा है । गैस बुकिंग करने के महीनों दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है

मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी गैस उपभोक्ता परेशान

जमशेदपुर – मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी द्वारा बड़े पैमाने पर सिलेंडर गैस की कालाबाजारी किया जा रहा है । गैस बुकिंग करने के महीनों दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है । आलम यह कि बिना गैस दिए हुए ही डिलीवरी करने का एजेंसी द्वारा मैसेज भी भेजा जा रहा है । जब ग्राहक एजेंसी के नंबर पर फोन करते हैं तो कोई फोन भी रिसीव नहीं करता है । एजेंसी के ऑफिस में सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों ने अपनी समस्या लेकर प्रति दिन पहुंच रहे हैं लेकिन कोई सार्थक जवाब नहीं दिया जाता है । एजेंसी के ऑफिस के समीप प्रति दिन ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा सकती है कर्मचारियों से भेंट करने पर टाल मटोल जानकारी देते हैं होम डिलिवरी वाले सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि उनके नाम के गैस सिलेंडर मनमानी रकम लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दे रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ता को एक दो दिन में घर पर गैस सिलेंडर पहुंचा देने की झूठी वादा करते हैं । मानगो में इस तरह का सबसे ज्यादा शिकायत डिमना रोड एवं आजाद बस्ती में मिल रहा है । गैस एजेंसी के काला बाजारी में सीधे साधे लोग सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं । इस तरह की समस्या से संबंधित कई लोगों ने झामुमो नेता उज्ज्वल दास को अवगत कराया जिस पर झामुमो नेता ने कहा कि मानगो क्षेत्र में गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी जोर शोर से किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ग्राहकों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं देकर उसे दो हजार से तीन हजार रुपए में बिचौलिया के माध्यम से और गैस एजेंसी के मिलीभगत से ब्लैक में बेचा जा रहा है । इस तरह की सबसे ज्यादा शिकायत हाल के दिनों में सभी धर्मों के त्यौहार के समय भी कालाबाजारी के चलते गैस की काफी किल्लत देखी गई । झामुमो नेता ने कहा कि अगर गैस एजेंसी द्वारा काला बाजारी पर रोक नहीं लगाता है तो गैस एजेंसी के खिलाफ जिला उपायुक्त से भी शिकायत करेंगे । साथ ही शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर गैस एजेंसी के ऑफिस के सामने उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास के साथ मकसूद अंसारी , वाजिब अली , जगदीश पोद्दार , ्ब्बू्ब्ब्ब्बू्ब््ब्बू्ब्ब्ब्बू््ू्ब्ब्ब्बू्ब््ब्बू्ब्ब्ब्बू्ब डब्बू खान , उमेश महतो , अजय सोरेन, सूरज गौड़, प्रकाश हो, दीपक कुजूर रहीम अंसारी शाहिद आलम आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!