Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘भारत’’ को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला ‘‘गोल्ड जेड.सी. का सम्मान

बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस का गरिमामय आयोजन रीजन चेयरमैन लायन अशोक खंडेवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपनी उत्कृष्ट सेवा और संगठनात्मक कार्यों का लोहा मनवाते हुए कुल सात विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘भारत’’ को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला ‘‘गोल्ड जेड.सी. का सम्मान

जमशेदपुर-  बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस का गरिमामय आयोजन रीजन चेयरमैन लायन अशोक खंडेवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपनी उत्कृष्ट सेवा और संगठनात्मक कार्यों का लोहा मनवाते हुए कुल सात विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए मिसाल बताया। समारोह का मुख्य आकर्षण क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह का सम्मान रहा। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सक्रियता को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड जेड.सी. अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन श्री भरत सिंह ने लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव, आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ आनन्द, एडमीन मिनल शर्मा, मनोज सोनी, राजेश सिंह, राजेश कुमार समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और उनके कार्यो की सराहना की।
इस अवसर पर लायन अशोक खंडेवाल ने कहा कि क्लब की यह उपलब्धि सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अन्य वरिष्ठ सदस्यों को भी उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में भारी संख्या में लायंस सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने लायंस क्लब भारत की इस बड़ी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!