कोल्हान विश्वविद्यालय ने मात्र 14 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित कर बनाया कीर्तिमान
कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने स्नातक पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम22 दिनों में घोषित कर कीर्तिमान रच दिया है। विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रथम अवसर है जब 53 000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच मात्र 14 दिनों में पूरी कराते हुए परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है । नए वर्ष पर दिए गए अपने संदेश में कुलपति ने विलंबित सत्र को नियमित करने को अपनी प्राथमिकता में रखा था

कोल्हान विश्वविद्यालय ने मात्र 14 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित कर बनाया कीर्तिमान
सिंहभूम चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने स्नातक पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम22 दिनों में घोषित कर कीर्तिमान रच दिया है। विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रथम अवसर है जब 53 000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच मात्र 14 दिनों में पूरी कराते हुए परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है । नए वर्ष पर दिए गए अपने संदेश में कुलपति ने विलंबित सत्र को नियमित करने को अपनी प्राथमिकता में रखा था और उस दिशा में यह एक बहुत बड़ी पहल मानी जा सकती है। अब यह उम्मीदें जग गई है कि स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में अगले सत्र से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। ज्ञातव्य है कि पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जनवरी से प्रारंभ होकर 3 फरवरी तक चली थी। मूल्यांकन केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाओं को पहुंचने के पश्चात 9 फरवरी से मूल्यांकन मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ और कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों ने तत्परता से मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया। कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रिंकी डोराई के नेतत्व में ओएससडी डा
डॉ धर्मेंद्र रजक एवं डॉ मयंक प्रकाश सहित परीक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर समुचित समय प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। यह भी उल्लेखनीय है कि 15 000 विद्यार्थीयों ने परीक्षाएं दी थी और 87% उत्तीर्ण हुए हैं। माननीया कुलपति ने परीक्षा विभाग के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि भविष्य में सारी परीक्षाएं इसी प्रकार समयबद्ध तरीके से लेकर सत्र को नियमित किया जा सकेगा।
कुलपति ने मूल्यांकन केंद्र से जुड़े सभी पदाधिकारीयों एवं तत्परता से मूल्यांकन कार्य में सहयोग देने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम का नाम होगा ‘वीर पोटो हो ‘ऑडिटोरियम सिंडिकेट में लिया गया निर्णय
आज कोल्हन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉक्टर) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुए सिंडिकेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम का नाम स्वतंत्रता सेनानी पोटो हो के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। अन्य निर्णय में 2008 में नियुक्त लगभग 60 शिक्षकों का ग्रेड पे 6000 से 7 000 करने के संबंध में जेपीएससी से प्राप्त अनुशंसा को स्वीकृति दी गई। सिंडिकेट में यह भी निर्णय लिया की सेवानिवृत्त प्राध्यापकों, कर्मचारीयों एवं कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन पेंशन और अन्य बकाये राशि का भुगतान शीघ्र कर दी जाए। पूर्व में जिन प्राध्यापकों की प्रोन्नति रीडर में हो चुका है उसे नए पदनाम एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। कुलसचिव डॉक्टर रंजीत कुमार कर्ण ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं वित पदाधिकारी डा संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया आज की बैठक में सिंडिकेट के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ ए के झा ने दिया




