Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जे-टेट 2026 में भूमिज भाषा शामिल होने पर शिक्षक संघ ने जताई खुशी

विधायक संजीव सरदार के प्रयासों की सराहना, मुख्यमंत्री और दिवंगत मंत्री के प्रति जताया आभार

जे-टेट 2026 में भूमिज भाषा शामिल होने पर शिक्षक संघ ने जताई खुशी

विधायक संजीव सरदार के प्रयासों की सराहना, मुख्यमंत्री और दिवंगत मंत्री के प्रति जताया आभार

पोटका – झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (जे-टेट) में जनजातीय भाषा भूमिज को शामिल किए जाने के निर्णय का भूमिज शिक्षक संघ, पोटका ने स्वागत किया है। संघ के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार एवं दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है।

लगातार प्रयासों का मिला परिणाम

मंगलवार को तेतला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान संघ के सचिव दशरथ सरदार समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों के बाद झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा भूमिज भाषा को पुनः जे-टेट 2026 में शामिल करने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से पूरे भूमिज समाज में खुशी का माहौल है और इसे समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है

युवाओं के लिए खुले नए अवसर

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से समाज के युवाओं को अपनी मातृभाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिलेगी। यह कदम न केवल भाषा के संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में भूमिज शिक्षक संघ, पोटका के दशरथ सरदार, अमन सिंह सरदार, हिकीम सरदार, सिरन्तन सरदार, निलमोहन सरदार, हेमाल सरदार, कंचन सरदार, विष्णु सरदार, रोहित सरदार, कृष्णा सरदार, सुशीलदर सरदार, कमल सरदार, खोगेन सरदार, अजम्बर सरदार, अनिल सरदार, भागवत सरदार, सोमनाथ सरदार, ईश्वर सरदार, अहीर सरदार, सूरज सरदार, गौतम सरदार, सविता सरदार, पिंकी सरदार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!