Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गुड़गांव हादसे के मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा, सांसद विद्युत वरण महतो ने हरियाणा सरकार का जताया आभार

तीन एंबुलेंस और एस्कॉर्ट गाड़ियों के साथ झारखंड भेजे गए पार्थिव शरीर, शेष 19 लाख की राशि सरकारी प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी

गुड़गांव हादसे के मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा, सांसद विद्युत वरण महतो ने हरियाणा सरकार का जताया आभार

तीन एंबुलेंस और एस्कॉर्ट गाड़ियों के साथ झारखंड भेजे गए पार्थिव शरीर, शेष 19 लाख की राशि सरकारी प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी


गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को आज मुआवजा स्वरूप 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि उन्हें ठेकेदार के माध्यम से दी गई है साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया गया कि सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही शेष 19 लाख रुपये की राशि का भुगतान नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार एवं दुर्घटना में मृत्यु का सरकारी प्रावधान की ओर से कर दिया जाएगा

आज मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को तीन एंबुलेंस के माध्यम से झारखंड के लिए रवाना किया गया। दोपहर लगभग 1 बजे उन्हें गुड़गांव से प्रस्थान कराया गया। एंबुलेंस के साथ दो एस्कॉर्ट गाड़ियां तथा एक अन्य सरकारी वाहन भी परिजनों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है।

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने इस कार्य में सहयोग के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद रहे नायब सिंह सैनी उनके पुराने मित्र हैं। उन्होंने जिस प्रकार झारखंड के मृतक श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित व्यवस्था एवं सहायता उपलब्ध कराई है, उसके लिए वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
सांसद ने इस मामले में सहयोग के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रति भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!