Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दिशोम बाहा पर्व पर विधायक संजीव सरदार ने टेका माथा आस्ता चिंगड़ीया में मारांग बुरु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के आस्ता चिंगड़ीया में आदिवासी संथाल समुदाय के दिशोम बाहा पर्व के अवसर पर घाटी बुरू दिशोम ज़ाहेरगाड़ बाहा बोंगा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष माथा टेक कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की

दिशोम बाहा पर्व पर विधायक संजीव सरदार ने टेका माथा आस्ता चिंगड़ीया में मारांग बुरु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

डुमरिया – पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के आस्ता चिंगड़ीया में आदिवासी संथाल समुदाय के दिशोम बाहा पर्व के अवसर पर घाटी बुरू दिशोम ज़ाहेरगाड़ बाहा बोंगा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष माथा टेक कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की

पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

पर्व के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अदभुत दृश्य देखने को मिला। बाहा पर्व को प्रकृति पूजा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रकृति एवं पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

संस्कृति हमारी पहचान, इसकी रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी – संजीव सरदार

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख गंगामणी हांसदा, पंचायत मुखिया तपन मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, झामुमो नेता भगत बास्के, माझी बाबा गण, नायके बाबा एवं कमेटी सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!