Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बर्मामाइंस में पानी कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मियों पर मारपीट का आरोप, बस्ती में दहशत का माहौल

बर्मामाइंस स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में एक बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम पानी का कनेक्शन काटने के लिए बस्ती पहुंची थी। इस दौरान जब स्थानीय बस्तीवासियों ने मौखिक रूप से इसका विरोध किया, तो स्थिति अचानक बिगड़ गई

बर्मामाइंस में पानी कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मियों पर मारपीट का आरोप, बस्ती में दहशत का माहौल

जमशेदपुर- आज बर्मामाइंस स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में एक बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम पानी का कनेक्शन काटने के लिए बस्ती पहुंची थी। इस दौरान जब स्थानीय बस्तीवासियों ने मौखिक रूप से इसका विरोध किया, तो स्थिति अचानक बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से करीब तीन गाड़ियों में लोग मौके पर पहुंचे थे। विरोध के बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों को गंभीर अंदरूनी चोट लगने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। बस्तीवासियों का कहना है कि यहां लगभग 150 घर हैं और सभी लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी मांग है कि पहले उन्हें वैध पानी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को पूरी तरह से गलत बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की अपील की गई है, ताकि बस्तीवासियों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!