Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया

बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह आयोजित

जमशेदपुर-  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विनीता मिश्रा एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संगठन के सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, पौधा, शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साह के साथ आदित्यपुर नगर निगम की उप आयुक्त पारुल सिंह, जज, एमएस प्रतियोगिता में लगातार जीत दर्ज करने वाली श्रेया अधर, सदर अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे, दंत चिकित्सक जसवीर कौर, अधिवक्ता तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महिला पत्रकारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला

समाज में जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संगठन की फातिमा शाहीन, गीता सिंह, मनजीत कौर, बी. लक्ष्मी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, रवि, पुष्पराज तथा सामाजिक संस्था समर्पण की टीम को भी प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया

अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम देवी, बबली, रितु कौर, ममता भूमिज, महावीर साहू, सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!