बाल मंदिर अखाड़ा, साकची- बाल हनुमान बनो प्रतियोगिता आयोजित, मनमोहक झांकियों की हुई प्रस्तुति, शामिल हुए अभय सिंह, कुणाल षाडंगी
लौहनगरी की सामाजिक एवम धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विराट रामनवमी का महोत्सव के अवसर पर बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता, झांकियो का प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ

बाल मंदिर अखाड़ा, साकची- बाल हनुमान बनो प्रतियोगिता आयोजित, मनमोहक झांकियों की हुई प्रस्तुति, शामिल हुए अभय सिंह, कुणाल षाडंगी

लौहनगरी की सामाजिक एवम धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विराट रामनवमी का महोत्सव के अवसर पर बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता, झांकियो का प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

जमशेदपुर- जमशेदपुर के साकची बाजार में श्री श्री बाल मंदिर के रामनवमी के अवसर पर साकची झंडा चौक में बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चे अपने अपने घरों से प्रभु श्री राम, बाल हनुमान, माता सीता सहित भगवान के कई किरदार में सज धज कर आए। भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य से पूरा साकची राममय हो गया। भाग लेने वाले वाले सभी बच्चो को समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/03/SAVE_20260327_245824-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-761
मनमोहक झांकियों का हुआ प्रदर्शन, लोगो मे दिखा उत्साह
हिसार के द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, राम दरबार, शिव तांडव, हनुमान जी की झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया।
कई गणमान्य हुए सम्मनित
भाजपा नेता अभय सिंह, कुणाल षाडंगी, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, राजन सिंह, बिनोद सिंह सिंहभूम चैम्बर के अध्य्क्ष मानव केडिया, पुनीत कावंतीया, राजीव अग्रवाल, हरड़ बकरेवाल, महेश संघी, साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण को पगड़ी, अंगवस्त्र, एवं तलवार भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का अध्य्क्षता श्री सुमन अग्रवाल एवं संचालन सन्नी संघी ने किया।
समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास
इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के समर्पित सदस्यों—
रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा.
शुक्रवार को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा
समिति के सन्नी संघी ने बताया की शुक्रवार को भव्य रामनवमी शोभा यात्रा साकची से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में मनमोहन झांकियो का प्रदर्शन, राम दरबार 65 दल की डंका, भव्य आतिशबाजी, हैरतअंगेज खेलो का प्रदर्शन समेत कई आकर्षण का केंद्र होगा। जमशेदपुर वाशियों से अनुरोध है की शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




