अंकिता यादव द्वारा ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी पद हेतु चयन
सृष्टि गार्डन, ई ब्लॉक निवासी एवं बैंक ऑफ़ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर जे.डी. यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर अधिकारी पद हेतु चयनित होकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है
अंकिता यादव द्वारा ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी पद हेतु चयन
जमशेदपुर- सृष्टि गार्डन, ई ब्लॉक निवासी एवं बैंक ऑफ़ इंडिया, तमिलिया शाखा के हेड कैशियर जे.डी. यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 प्राप्त कर अधिकारी पद हेतु चयनित होकर क्षेत्र एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।अंकिता यादव शीघ्र ही चेन्नई में प्रशिक्षण ग्रहण करेंगी प्रशिक्षण उपरांत उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे राष्ट्र सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी।
अंकिता यादव ने बताया कि वह जमशेदपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल से साइंस में प्लस टू की है। उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और सीडीएस में सफलता प्राप्त की है।
अंकिता यादव ने कहा है कि मुझे जो भी सहयोग होगा लोगों के मार्गदर्शन करने में, हम अवश्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सैनिक परिषद के वरुण कुमार एवं अन्य जवानों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बिटिया के लगन, मेहनत और अथक प्रयास ने अपने परिवार,समाज ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है।
जिला जौनपुर के जिलेदार साहब की पुत्री अंकिता यादव झारखंड की पहली महिला कैंडिडेट है जिसने CDS में चयन के माध्यम से लेफ्टीनेंट कर्नल के पद को सुशोभित किया है
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, मित्रगण एवं समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह सफलता विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।




