Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

21 मार्च को रीगल कैफे में होगा “Regal Reads” का आयोजन, कविता, कहानी, बुक रीडिंग और संगीत से सजेगी खास शाम हर

शहर के सांस्कृतिक माहौल को नया आयाम देने के उद्देश्य से निनाद संस्था एक विशेष कार्यक्रम “Regal Reads” का आयोजन करने जा रही है. यह आयोजन एक अनोखे शाम के रूप में प्रस्तुत होगा, जिसमें कविता, storytelling, book reading और music का खूबसूरत समन्वय देखने को मिलेगा. कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च, शनिवार को शाम 6:30 बजे बिष्टुपुर स्थित Regal Cafe में किया जाएगा

21 मार्च को रीगल कैफे में होगा “Regal Reads” का आयोजन, कविता, कहानी, बुक रीडिंग और संगीत से सजेगी खास शाम

जमशेदपुर- शहर के सांस्कृतिक माहौल को नया आयाम देने के उद्देश्य से निनाद संस्था एक विशेष कार्यक्रम “Regal Reads” का आयोजन करने जा रही है. यह आयोजन एक अनोखे शाम के रूप में प्रस्तुत होगा, जिसमें कविता, storytelling, book reading और music का खूबसूरत समन्वय देखने को मिलेगा. कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च, शनिवार को शाम 6:30 बजे बिष्टुपुर स्थित Regal Cafe में किया जाएगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर की नई और उभरती प्रतिभाओं को एक खुला मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और दर्शकों से सीधे जुड़ सकें.

इस आयोजन में स्थानीय कलाकार अपनी कविताएं, कहानियां और संगीत प्रस्तुत करेंगे, जिससे उपस्थित लोगों को एक सुकूनभरा और यादगार अनुभव मिलेगा. कैफे के आत्मीय माहौल में यह कार्यक्रम कला प्रेमियों के लिए एक खास अवसर साबित होगा.

‘निनाद’ संस्था की संस्थापक पूनम महानंद सह-संस्थापक निशांत सिंह और टीम के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच देना, कला को प्रोत्साहित करना और उसे प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना है. “Regal Reads” इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है.

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं:
🔗 https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScw4DAkMPwE-J9v57ts1g9OAQ9uM1g7khvfBkJFFFbD7O3Bdg/viewform⁠�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!