Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्व. शान्ती देवी-मदन लाल जी सावा स्मृति नेत्र शिविर शुभारंभ

168 नेत्र रोगियों की जांच में 54 मोतियाबिन्द हायपर मैच्योर

स्व. शान्ती देवी-मदन लाल जी सावा स्मृति नेत्र शिविर शुभारंभ

168 नेत्र रोगियों की जांच में 54 मोतियाबिन्द हायपर मैच्योर

जमशेदपुर-  स्व. शान्ती देवी-मदन लाल जी सावा के पुण्य स्मृति में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 805वें नेत्र शिविर का शुभांभ नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 168 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 54 हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द प्रभावित नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया। इस दौरान शिविर संयोजक सावा परिवार के सदस्यों द्वारा नेत्र शिविर में उपस्थित नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ सेवा दी गयी। शिविर का संचालन रेड क्रस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर में सावा परिवार के मंजू देवी सावा, सीमा देवी सावा, जुगल किशोर सावा-रेणु सावा, सुनील कुमार सावा-सुनीता सावा, दीपक सावा-शिल्पा सावा, अमन सावा के साथ रेड क्रॉस के राकेश मिश्र, राजेश मोहन प्रसाद, आशीष कुमार, अशोक कुमार सिंह, प्रकाशभामु महतो मुख्य रूप से अपनी सेवा प्रदान किया। उपयुक्त मरीजों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!