मुख्य न्यायाधीश झारखंड का जमशेदपुर आगमन
व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र शौनक का आगमन संध्या 4:00 बजे हुआ । उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सहित अन्य अतिथि गण मौजूद थे । जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने अपने पूरे न्यायिक पदाधिकारी गण के साथ उनका भव्य स्वागत किया

मुख्य न्यायाधीश झारखंड का जमशेदपुर आगमन
जमशेदपुर – व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र शौनक का आगमन संध्या 4:00 बजे हुआ । उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सहित अन्य अतिथि गण मौजूद थे । जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने अपने पूरे न्यायिक पदाधिकारी गण के साथ उनका भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं की ओर से सम्मानित करने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश झारखंड को शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और शिष्टाचार मुलाकात की वहीं मुख्य न्यायाधीश ने भी वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन किया और उन्होंने बताया कि जब वे गोवा में उच्च पद पर पदस्थापित थे तभी बार काउंसिल आफ इंडिया के द्वारा झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं की ओर से रिप्रेजेंट करते हुए वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने जो अपना स्पीच दिया था , वह उनका सराहना किया । मुख्य रूप से इस औपचारिक मुलाकात में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह , अक्षय कुमार झा , जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त , संयुक्त सचिव प्रशासनिक विनीता सिंह ,कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा ,अधिवक्ता रमेश प्रसाद, राजेश दास के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे ।



