Uncategorized
मेयर प्रत्याशी ज़ेबा क़ादरी के नए कार्यालय का उदघाटन सफलतापूर्वक संपन्न
33, कुली रोड, ज़ाकिर नगर, मानगो में मेयर प्रत्याशी ज़ेबा क़ादरी के नए कार्यालय का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया

मेयर प्रत्याशी ज़ेबा क़ादरी के नए कार्यालय का उदघाटन सफलतापूर्वक संपन्न
जमशेदपुर- आज मानगो 33, कुली रोड, ज़ाकिर नगर, मानगो में मेयर प्रत्याशी ज़ेबा क़ादरी के नए कार्यालय का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया।
उदघाटन ज़ेबा क़ादरी द्वारा विधिवत रिबन काटकर किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 से 300 लोग मौजूद रहे। क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। लोगों ने ज़ेबा क़ादरी के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया




