Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो में एनडीए का जनसंपर्क तेज, पूर्व मंत्री राजा पीटर ने संध्या सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की

पूर्व मंत्री राजा पीटर ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत उलीडीह स्थित आदिवासी हाई स्कूल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन समाज, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा है

मानगो में एनडीए का जनसंपर्क तेज, पूर्व मंत्री राजा पीटर ने संध्या सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की

जमशेदपुर- पूर्व मंत्री राजा पीटर ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत उलीडीह स्थित आदिवासी हाई स्कूल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन समाज, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा है।

इसके पश्चात पूर्व मंत्री राजा पीटर ने आसपास के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और मानगो के समग्र विकास के लिए एनडीए को समर्थन देने का आहवान किया।

राजा पीटर ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार देश की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह का लक्ष्य इन योजनाओं को स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर मानगो को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और विकसित नगर के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि संध्या सिंह के नेतृत्व में मानगो नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सड़क व्यवस्था, सुदृढ़ नाली-नाले की संरचना, नियमित पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था का सशक्तिकरण, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, पार्क एवं सामुदायिक स्थलों का विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा नागरिक सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।

राजा पीटर ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं गरीब-वंचित वर्गों के लिए विशेष योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए के नेतृत्व में मानगो नगर निगम एक आदर्श शहरी निकाय के रूप में विकसित होगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, वार्ड संख्या 6 के प्रत्याशी संतोष समंत, नीरज सिंह, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!