Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर जिला बार भवन के भूमि तले में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

बैठक में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जो 12 मार्च 2026 को होना तय है और इसमें पूरे राज्य के 25000 अधिवक्ता अपना मत का प्रयोग करेंगे इसके लिए पूरे राज्य में 100 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन किया जिसमें पुरुष और महिला अधिवक्ता शामिल है इस बार के चुनाव में 18 पुरुष और पांच महिला यानी कुल 23 पदों के लिए चुनाव होगा

जमशेदपुर- आज  जमशेदपुर जिला बार भवन के भूमि तले में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जो 12 मार्च 2026 को होना तय है और इसमें पूरे राज्य के 25000 अधिवक्ता अपना मत का प्रयोग करेंगे इसके लिए पूरे राज्य में 100 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन किया जिसमें पुरुष और महिला अधिवक्ता शामिल है इस बार के चुनाव में 18 पुरुष और पांच महिला यानी कुल 23 पदों के लिए चुनाव होगा और दो महिला अधिवक्ता को बार काउंसिल आफ इंडिया के द्वारा को ऑप्शन कर चयनित किया जाएगा इस तरह कुल 25 सदस्य चयनित होंगे कल दिनांक 13 फरवरी 2026 को नाम वापसी के लिए रखा गया है और आगामी 17 फरवरी 2026 को फाइनल सूची तैयार होगी कि कितने उम्मीदवार मैदान में बच्चे हैं जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ता जो स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन भी हैं  राजेश कुमार शुक्ला  ने अपना नामांकन किया उनके साथ स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य अनिल कुमार तिवारी वर्तमान महासचिव कुमार राजेश रंजन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा अधिवक्ता राजेश कुमार दास राजेश कुमार जायसवाल जितेंद्र सिंह आफताब आलम खान और हामिद राजा जो वर्तमान में झारखंड उच्च न्यायालय के लिस्ट में अधिवक्ता है लेकिन जमशेदपुर में प्रैक्टिस करते हैं महिला अधिवक्ता में संयुक्त सचिव प्रशासनिक विनीता सिंह रंजना कुमारी पांडे और शिल्पी प्रसाद ने अपना नामांकन किया इस तरह से जमशेदपुर में कल 12 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दर्ज किया है मुख्य रूप से आज के बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा जन्मेजय कुमार सिंह राजू सिंह संजय सिंह संजीव कुमार सिंह मिथिलेश सिंह रमाशंकर पांडे के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!