Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गांव-गरीब से लेकर हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट- रघुवर दास

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने बजट को सराहा, कहा- महिला उद्यमिता, सुरक्षा, रोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण को बजट में दी गयी प्राथमिकता

गांव-गरीब से लेकर हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट- रघुवर दास

जमशेदपुर- यह बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का एक दूरदर्शी बजट है। यह बजट गांव, गरीब, नौजवान, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। इस सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और देश के जन-जन और प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और कल्याण के प्रति समर्पित केंद्रीय बजट के लिए लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को चार करोड़ झारखंडवासियों की ओर से आभार और साधुवाद

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने बजट को सराहा, कहा- महिला उद्यमिता, सुरक्षा, रोजगार और डिजिटल सशक्तिकरण को बजट में दी गयी प्राथमिकता

जमशेदपुर-  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखा गया है। शीमार्ट के माध्यम से महिला उद्यमियों को नए बाजार उपलब्ध होंगे और एमएसएमई व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए लोन प्रक्रिया आसान होगी। इसके साथ ही, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने के प्रवधान सराहनीय हैं। बजट में वर्किंग वुमन हॉस्टल, क्रेच और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा से महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। पूर्णिमा साहू ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार, विशेष स्किल प्रोग्राम और डिजिटल साक्षरता व बैंकिंग सेवाओं से जुड़ाव के जरिए ग्रामीण व शहरी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह बजट देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है

 

आर्थिक चुनौतियों के समाधान के साथ दीर्घकालिक मजबूती वाला बजट- गुंजन यादव

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत 2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट बताया। गुंजन यादव ने कहा कि यह बजट युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है। कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के समाधान के साथ देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!