Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आम आदमी को निराश करने वाला बजट – रघुवर दास

झारखंड सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला बजट है। यह बजट विकास को गति नहीं देगा। यह बजट आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला बजट नहीं है। इस बजट में योजनाओं के नाम पर अधिक रुपये रखने की बात कही गई है

आम आदमी को निराश करने वाला बजट – रघुवर दास

 

जमशेदपुर- झारखंड सरकार द्वारा पेश किया गया बजट लोगों की आँखों में धूल झोंकने वाला बजट है। यह बजट विकास को गति नहीं देगा। यह बजट आम आदमी की आशाओं को पूरा करने वाला बजट नहीं है। इस बजट में योजनाओं के नाम पर अधिक रुपये रखने की बात कही गई है। वित्त मंत्री जी ने अलग-अलग मदों में बड़ी राशि रखने की घोषणा की है। मैं जानना चाहता हूँ कि क्या योजना की कसौटी, योजना की सफलता या उसके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केवल उनके लिए रुपये रखने तक ही सीमित है? पिछले बजट में अलग-अलग मदों के लिए योजनाओं के निमित्त बड़ी-बड़ी रकम खर्च करने की घोषणा की गई थी, लेकिन क्या वह राशि खर्च हो पाई। बजट में केवल बड़ी रकम का प्रावधान कर देना विकास सुनिश्चित नहीं करता; असली चुनौती उस राशि का सही समय पर और सही तरीके से क्रियान्वयन है। साथ ही झारखण्ड सरकार ने गरीब, आदिवासी, किसान, युवाओं, महिलाओं के साथ भी बजट में छल किया है। युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित कोई ठोस योजना पेश नहीं की गई है। संक्षेप में कहा जाए तो यह बजट जनता के लिए घोर निराशाजनक बजट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!