भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अभिजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस बयान जारी करते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह को कांग्रेस पार्टी को धोखा देने, जुगसलाई नगर परिषद चेयरमैन के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इंदु देवी के द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में बैठने के घोषणा को गंभीर विषय मानते हुए अभिजीत सिंह की भूमिका को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संदिग्ध मानते हुए पूर्ण रूप से अनुशासन हिनता एवं घोर अनियमितता की श्रेणी मानते हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अभिजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस बयान जारी करते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह को कांग्रेस पार्टी को धोखा देने, जुगसलाई नगर परिषद चेयरमैन के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इंदु देवी के द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में बैठने के घोषणा को गंभीर विषय मानते हुए अभिजीत सिंह की भूमिका को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संदिग्ध मानते हुए पूर्ण रूप से अनुशासन हिनता एवं घोर अनियमितता की श्रेणी मानते हुए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अभिजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है और आजीवन कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से प्रतिबंधित की जा रही है। इस विषय को श्री अभिजीत सिंह के द्वारा कांग्रेस पार्टी के साथ भीषण धोखेबाजी भी माना जा रहा है।
इस धोखेबाजी की घटनाक्रम का विस्तृत डोजियर जिला पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा
उपरोक्त विषय का प्रतिलिपि प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी को प्रेषित कर दी गई है।



