Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में तेलंगाना और बेंगलुरु के साहू समाज प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

अखिल भारतीय सैनिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्थित एक होटल में तेलंगाना साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार साहू एवं बेंगलुरु जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के जमशेदपुर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया

जमशेदपुर में तेलंगाना और बेंगलुरु के साहू समाज प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

जमशेदपुर- अखिल भारतीय सैनिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्थित एक होटल में तेलंगाना साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार साहू एवं बेंगलुरु जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के जमशेदपुर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


इस अवसर पर अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर राकेश साहू ने कहा कि जमशेदपुर में साहू समाज सशक्त और संगठित रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा के साथ किया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में जिला स्तर से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विदेशी साव, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, राहुल रंजीत कुमार साव, अरुण साहू, शैलेंद्र कुमार तथा पहलाद साहू सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!