किराया वृद्धि के खिलाफ जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने जेएनएसी के सामने दिया धरना और किया प्रदर्शन
जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के आह्वान पर जमशेदपुर शहर के 10 बाजारों के दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ( जेएनएसी) के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया एवं प्रदर्शन किया। इस मौके पर सैंकड़ों दुकानदार उपस्थित थे । धरना पर बैठे दुकानदारों ने जेएनएसी के किराया वृद्धि के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया

किराया वृद्धि के खिलाफ जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने जेएनएसी के सामने दिया धरना और किया प्रदर्शन

जमशेदपुर – जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के आह्वान पर जमशेदपुर शहर के 10 बाजारों के दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ( जेएनएसी) के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया एवं प्रदर्शन किया। इस मौके पर सैंकड़ों दुकानदार उपस्थित थे । धरना पर बैठे दुकानदारों ने जेएनएसी के किराया वृद्धि के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया तथा तथा विरोध में नारेबाजी की। आक्रोशित दुकानदार ‘हिटलरशाही नहीं चलेगी, अफसरशाही नहीं चलेगी, व्यापारी एकता जिन्दाबाद, किराया वृद्धि वापास लो जैसे नारे लग रहे थे। कार्यक्रम का नेतत्व संस्था के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू एवं महासचिव नसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

दुकानदारों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा – हरविंदर सिंह मंटू
इस मौके पर हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि जेएनएसी के पदाधि कारी दुकानदारों को मानसकि रूप से प्रताड़ित कर रहे है। 2022 में भी किरायावृद्धि कर व्यापारियों को मानसिक प्रताड़ना दी गयी, लेकिन विरोध के बाद किराया वृद्धि पर रोक लगा दिया गया था। पुनः वहीं स्थिति खड़ी कर दी गई है। हम नहीं चाहते हैं कि धरना प्रदर्शन करें, लेकिन जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति व्यापारियों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। अगर दुकानदारों की मांग पूरी नहीं हुई तो व्यापक और निरंतर आंदोलन चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा।

किस नियम के तहत जेएनएसी ने किराया बढ़ाया है, पेपर उपलब्ध कारण
महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि जेएनएसी से हमारी बहुत छोटी सी मांग है कि दुकानों का किराया किस नियम-कानून, संवैधानिक अधिकार एवं किसके आदेश पर वृद्धि किया गया, उसकी कॉपी उपलब्ध करायी जाय। परन्तु जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कॉपी देने में टाल मटोल कर रहे हैं। इससे यह साफ जाहिर होता है कि किराया वृद्धि में किसी भी नियम कानून का पालन नहीं किया गया है। अफसरशाही के अंदाज में दुकानदारों पर किराया थोप दिया गया है, जिसका जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन पूरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में टाटा स्टील ने कभी भी दुकानदारों को इतना परेशान नहीं किया था, परन्तु अफसर शाही इतना हावी है कि वे सभी अपने को नियम कानून से उपर समझ रहे हैं। वे दुकानदारों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेश गुप्ता ने किया।

धरने में कई दुकानदारों ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश गोहिल, रंजीत सिंह, निखिल कुमार, सुभाष उर्फ काले, धर्मेश कुमार, शंकर प्रसाद, संतोष अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, ताराशंकर ने अपनी बातें रखी तथा सोमनाथ तिवारी, प्रकाश भाई, रवि महाराज, सरवर आलम, गोपाल सिंह, दीपक केसरी, मो. फैयाज, उमाशंकर, विमल प्रसाद, गोपाल प्रसाद, मो. जुबैर, विजय गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार, संतोष पासवान सहित सैंकड़ों दुकानदार उपस्थित थे।
कल सौंपा जाएगा नगर आयुक्त को ज्ञापन
महावीर जयंती के अवसर पर आज सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से कोई पदाधिकारी कार्यालय नहीं आए थे। इस कारण कल एक प्रतिनिधि दोपहर 12.30 बजे नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपेगा।
उल्लेखनीय है कि किराया वृद्धि से साकची,कदमा,सोनारी,धातकीडीह, बिष्टुपुर,बारीडीह, गोलमुरी सिदगोड़ा, कालीमाटी और बर्मामाइन्स समेत करीब दस बाजारों के 7818 दुकानदार प्रभावित हैं।




