Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

संजीव सरदार ने पोटका के प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया

हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, शिक्षकों की जल्द बहाली जरूरी

संजीव सरदार ने पोटका के प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया

कहा – हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, शिक्षकों की जल्द बहाली जरूरी

रांची- पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में जोरदार तरीके से +2 उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा जनहित का गंभीर विषय है।

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, गुणवत्ता में गिरावट

विधायक संजीव सरदार ने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि पोटका क्षेत्र के +2 विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिसके कारण कई विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे न केवल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी लगातार गिरावट आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी विशेष रूप से इससे प्रभावित हो रहे हैं।

छात्रों का भविष्य सर्वोपरि”, जल्द नियुक्ति पर जोर

विधायक ने सरकार से मांग की कि आवश्यक शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होना चाहिए और सरकार को इस दिशा में त्वरित कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!