LUCK PAGLU” ने जीता दिल सर्दियों में शहर मे क्रार्यकमों का कोलाहल बढ़ जाता है इसी बीच बीते सप्ताहांत जमशेदपुर में हुआ अनोखा रिएलिटी शो – Luck Paglu
तेली साहू समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में साहू भवन सोनारी में संपन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52 वां राजिम महोत्सव 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर सिदगोड़ा में किया जाएगा

LUCK PAGLU” ने जीता दिल सर्दियों में शहर मे क्रार्यकमों का कोलाहल बढ़ जाता है इसी बीच बीते सप्ताहांत जमशेदपुर में हुआ अनोखा रिएलिटी शो – Luck Paglu

इस शो का आयोजन निनाद और The Punchline 2.0 के संयुक्त तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित कैफे रीगल में किया गया जिसमें प्रतिभा के साथ-साथ किस्मत ने भी अहम भूमिका निभाई।
शो में कुल 7 प्रतिभागियों अमित प्रसाद, कुणाल, फातिमा शुभम पांडेय, हृदयान्श राज और मंगेश ने हिस्सा लिया प्रतिभागी कविता, स्टैंड-अप कॉमेडी, गायन और रैप जैसी विभिन्न श्रेणियों से थे
कार्यक्रम का कॉन्सेप्ट बेहद अनूठा रहा, जहाँ प्रतिभागियों को एक बाउल में रखी चिट्स में से एक चिट उठानी थी और चिट में लिखे विषय या गीत के अनुसार ही उन्हें मंच पर प्रस्तुति देनी थी। कविता, कॉमेडी, रैप और गायन की इस अनोखी प्रस्तुति में जज की भूमिका में निशांत सिंह, जय कुमार शाही, धीरज शर्मा, गणेश और The Dark Voice शामिल रहे। जजों के तीखे, मीठे और मज़ेदार सवालों ने दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों को खूब मनोरंजन दिया।
कार्यक्रम का संचालन पूनम महानन्द ने किया जिनकी ऊर्जावान होस्टिंग ने पूरे शो को बांधे रखा।
गेस्ट परफॉर्मर के रूप में A-Rage ने शानदार गायन प्रस्तुत किया। वहीं शो के अंतिम क्षणों में The Dark Voice (बीटबॉक्स) और हिमांशु (पियानो) की जुगलबंदी ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
सभी प्रस्तुतियों के बाद चार प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से दर्शकों द्वारा चिट उठाकर Zeze को विजेता घोषित किया गया।
अतिथि के रूप में वर्षा सांडिल,संजय ठाकुर और सुब्रतो सासमल उपस्थित रहे।

जमशेदपुर- आज तेली साहू समाज केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में साहू भवन सोनारी में संपन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की साहू समाज के कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में 52 वां राजिम महोत्सव 8 मार्च 2026 को सूर्य मंदिर परिसर सिदगोड़ा में किया जाएगा
जिसमें राजिममहोत्सव सफल आयोजन हेतु स्वागत संचालन भोग वितरण अतिथि सत्कार मीडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिम्मेदारी दिया गया बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू ने किया इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्षा जया साहू ने सभी महिला पदाधिकारी क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधि को राजिम महोत्सव में सफल बनाने का आह्वान किया बैठक में मुख्य रूप से गिरवर साहू केशव लाल साहू कमला साहू संतोषी साहू शशि देवी संगीता साहू गीतांजलि साहू लक्ष्मी साहू नेहा दास प्रीति साहू लालू राम साहू लखनलाल साहू श्यामलाल साहू जगन्नाथ साहू बाबू दास साहू हेमंत साहू सत्येंद्र साहू राजेश कुमार साहू कन्हैया राम साहू गिरधारी लाल साहू धर्मेंद्र कुमार साहू त्रिवेंद्र कुमार साहूसहित चारों क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी गण उपस्थित थे बैठक का धन्यवाद ज्ञापन गिरवर साहू ने किया यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू ने दिये उक्त जानकारी राजेश कुमार साहू
मिडिया प्रभारी ने दी है




