Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डायन के संदेह में पत्नी , बेटा सहित पति को पेट्रोल डालकर जलाया गया, मां बेटे की मौत , पति एमजीएम अस्पताल में भर्ती

पश्चिमी सिंहभूम जिला के रहने वाली एक महिला के ऊपर डायन के संदेह पर पेट्रोल डालकर जलाया गया। जिसमें महिला और उसके एक साल का बेटा आग में जल कर दम तोड़ दिया और उसके पति भी आग में बुरी तरह से झुलस गया । झालसा एवं डालसा के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए उसे एम जी एम अस्पताल जमशेदपुर में शुक्रवार को डालसा पीएलवी जोबा रानी बास्के के सहयोग से भर्ती कराया गया

डायन के संदेह में पत्नी , बेटा सहित पति को पेट्रोल डालकर जलाया गया, मां बेटे की मौत , पति एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर –  पश्चिमी सिंहभूम जिला के रहने वाली एक महिला के ऊपर डायन के संदेह पर पेट्रोल डालकर जलाया गया। जिसमें महिला और उसके एक साल का बेटा आग में जल कर दम तोड़ दिया और उसके पति भी आग में बुरी तरह से झुलस गया । झालसा एवं डालसा के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए उसे एम जी एम अस्पताल जमशेदपुर में शुक्रवार को डालसा पीएलवी जोबा रानी बास्के के सहयोग से भर्ती कराया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन से चार जन बीते मंगलवार को रात्रि के समय पीड़ित व्यक्ति कोल्हान सिंकू (27) से बोला कि तुम्हारा बीबी डायन है उसे जान ले मार देंगे । विरोध करने पर पेट्रोल डालकर उसे जला भी दिया । इस दौरान उसकी पत्नी और एक साल का बेटा भी आग में झुलस कर मर गया । साथ ही उसका पति कोल्हान सिंकू भी आग के चपेट में आकर बुरी तरह से जल गया। इस घटना की सूचना संबंधित थाना को दी गई । मौके पर पुलिस पहुंच कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वहीं आग से जलकर जख्मी हुए व्यक्ति को चाईबासा सदर अस्पताल में भेजा गया । स्थिति गंभीर होने पर मंगलवार को उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया , जहां डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पीएलसी जोबा रानी बास्के की मदद से डॉक्टर की निगरानी में उसे भर्ती कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!