एनआईटी जमशेदपुर स्थित न्यू जेन पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तत्वावधान में ‘Fun with Philately day’ कार्यशाला एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन
डाक विभाग, सिंहभूम डाक मंडल द्वारा विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह (Philately) के प्रति रुचि विकसित करने तथा डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनआईटी, आदित्यपुर स्थित न्यू जेन पोस्ट ऑफिस (N-Gen Post Office), एनआईटी उप डाकघर जमशेदपुर में ‘Fun with Philately day ’ विषय पर एक कार्यशाला एवं विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

एनआईटी जमशेदपुर स्थित न्यू जेन पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तत्वावधान में ‘Fun with Philately day’ कार्यशाला एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन

जमशेदपुर- डाक विभाग, सिंहभूम डाक मंडल द्वारा विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह (Philately) के प्रति रुचि विकसित करने तथा डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनआईटी, आदित्यपुर स्थित न्यू जेन पोस्ट ऑफिस (N-Gen Post Office), एनआईटी उप डाकघर जमशेदपुर में ‘Fun with Philately day ’ विषय पर एक कार्यशाला एवं विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=gwBKFlHuW3JIxde3
इस कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी, आदित्यपुर के लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह की रोचक दुनिया से परिचित कराया गया तथा विभिन्न विषयों पर आधारित डाक टिकटों और फिलेटली संग्रह का प्रदर्शन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक विषयों के प्रति जिज्ञासा विकसित करना था।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=cP_jzQ8I4o2A74tC
कार्यक्रम के दौरान ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई तथा उन्हें पत्र लेखन की परंपरा से जुड़ने और अपनी भावनाओं एवं विचारों को पत्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर रिलेशनशिप मैनेजर श्री उज्ज्वल दासगुप्ता, श्री राम प्रवेश पंडित, सब पोस्टमास्टर एनआईटी उप डाकघर श्री अजीत कुमार वर्मा तथा डाकघर के समस्त कर्मचारीयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह, पत्र लेखन एवं डाक सेवाओं के महत्व से अवगत कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह आयोजन विद्यार्थियों के बीच डाक विभाग की समृद्ध विरासत, फिलेटली की शैक्षणिक उपयोगिता तथा पत्र लेखन की परंपरा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।



