अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजा सुरों का समां, साकची में हुआ भव्य अंताक्षरी आयोजन
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिवस पर मंगलवार को अग्रसेन भवन, आम बागान, साकची में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा द्वारा भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गायकी एवं संगीत ज्ञान से पूरे सभागार को सुरों से सराबोर कर दिया

अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजा सुरों का समां, साकची में हुआ भव्य अंताक्षरी आयोजन

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती समारोह के प्रथम दिवस पर मंगलवार को अग्रसेन भवन, आम बागान, साकची में मारवाड़ी सम्मेलन, साकची शाखा द्वारा भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गायकी एवं संगीत ज्ञान से पूरे सभागार को सुरों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन में उपस्थित समाज के लोगों से मुलाकात की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल संगीत और मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संगम है। ऐसे आयोजन अग्रसेन जयंती की परंपरा को जीवंत बनाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन विख्यात गायक प्रेम अग्रवाल ने किया। “सुरों में संस्कृति और गीतों में परंपरा” की थीम पर आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मुखड़ा, बजर, म्यूजिक, अक्षर सहित कई रोचक राउंड आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने अपनी गायकी, संगीत ज्ञान और त्वरित सोच का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को भी विभिन्न चरणों में भाग लेने का अवसर दिया गया तथा कई आकर्षक गिफ्ट हैम्पर भी वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में अग्रस्वर, अग्रसुगंध, अग्रज्योति और अग्रदीप चार टीमों ने जगह बनाई। महाराजा अग्रसेन के मूल्यों से जुड़े रहे टीमों के नाम
– अग्रदीप — ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक
– अग्रसुगंध — संस्कृति और परंपरा की खुशबू का प्रतीक
– अग्रस्वर — संगीत, सुर और मधुरता का प्रतीक
– अग्रज्योति — समाज में नई ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक
*निर्णायक एवं संयोजक मंडल*
अंताक्षरी प्रतियोगिता में स्नेहा चंदुका, निशा अग्रवाल एवं पूजा संघी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की संयोजक सीमा जवानपुरिया, संजना अग्रवाल एवं सुशीला संघी रहीं।
वरिष्ठजनों एवं साकची शाखा में निवास करने वाले नवमनोनित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, राष्ट्रीय विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सन्नी संघी तथा अग्रवाल सम्मेलन झारखंड प्रदेश के महामंत्री अभिषेक अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शाखा पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, महावीर मोदी समेत समाजसेवी निर्मल काबरा, रामकृष्ण चौधरी, उमेश कांवटिया, नरेश मोदी, संकर सिंघल, अशोक मोदी, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, दीपक पारीक, सीताराम देबुका, रमेश मुनका, आकाश मोदी, गगन रस्तोगी, ललित डांगा, मनोज गोयल, विमल मुरारका, सूरज शर्मा, कैलाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, राजेश पसारी, उपस्थित थे। अग्रसेन जयंती समारोह के प्रसाद की व्यवस्था राजस्थान कल्याण परिषद एवं श्री अग्रसेन भवन के सौजन्य से की गई।
*साकची आयोजन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, निर्मल पटवारी, कुशल गनेड़ीवाल, ऋषभ चेतानी, लालचंद अग्रवाल, संजय देबुका, राहुल चौधरी, संजय सेकसरिया, पंकज संघी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
*प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने लिया भाग
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रांतीय महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष मंटू अग्रवाल महामंत्री विमल बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*बुधवार को मानगो में होगा अग्रसेन जयंती समारोह
अग्रसेन जयंती समारोह के तहत 07 अक्टूबर बुधवार को मानगो राजस्थान भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मानगो शाखा अध्यक्ष ललित डांगा, सचिव नरेश चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज केजरीवाल ने संयुक्त रूप से दी।
*मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता
*सर्वश्रेष्ठ वेश भूषा के विजेता* राजस्थानी परिधान
1. ज्योति अग्रवाल
2. प्रीति अग्रवाल
3. मधु अग्रवाल
*अंताक्षरी की विजेता
1st- टीम अग्रदीप
पायल रस्तोगी
मेघा सिंघानिया
मंजू सेकसरिया
2nd – टीम अग्रज्योति
रिया केडिया
खुशबू अग्रवाल
पायल अग्रवाल
3rd- टीम अग्रसुगन्ध
लक्ष्मी शारडा
पूनम बजाज
अंकिता मुरारका



