Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें -सुधा गुप्ता

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा, भारी भीड़ जुटी, जनता से किये वायदे

मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें -सुधा गुप्ता

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने की पदयात्रा, भारी भीड़ जुटी, जनता से किये वायदे

जमशेदपुर –  मानगो नगर निगम चुनाव के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा और प्रचार के दौरान मेयर की प्रत्याशी सुधा गुप्ता और उनके पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जोरदार प्रचार किया.

उनकी अंतिम दिन पदयात्रा में भारी भीड़ जुटी. इस दौरान उन्होंने जनता से अपने वादे दोहराये. उन्होंने वादा किया कि चुनाव में अगर उनकी जीत होती है और वह मेयर बनती है तो स्वच्छ मानगो की परिकल्पना को साकार करेंगी. सभी क्षेत्रों में नियमित पेयजल सुनिश्चित करेंगे, जर्जर सड़क, नाली और लाइट की मरम्मत होगी. मध्यम वर्गीय व्यवसायियों के लिए वेंडर जोन की स्थापना की जायेगी. वहीं, महिलाओं और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का संचालन होगा जबकि नये शिक्षा संस्थानों का निर्माण और डिजिटल शिक्षा व स्मार्ट क्लास उपलब्ध करायी जायेगी. नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज की स्थापना की जायेगी. महिला पुलिस बलों की मानगो में खास तैनाती होगी जबकि सीसीटीवी कैमरे से पूरे एरिया की निगरानी होगी. सुगम यातायात की व्यवस्था होगी जबकि दोमुहानी की तर्ज पर मानगो स्वर्णरेखा नदी के किनारे प्रवेश द्वार का निर्माण होगा और मानगो के सारे छठ घाटों का सौंदर्यीकरण और नये छठ घाट बनाये जायेंगे. मानगो डिमना रोड की तर्ज पर पार्क और ओपेन जिम हर इलाके में बनाये जायेंगे. आखिरी दिन सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने मानगो डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड में पदयात्रा कर जनता के बीच अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए उनसे समर्थन मांगा. पदयात्रा के दौरान मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने जनता से अपील किया के आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर मुझे विजयी बनाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!