Uncategorized

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शिक्षकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टुपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शिक्षकों को किया सम्मानित

जमशेदपुर- लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टुपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

समारोह में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के खेल उदघोषक एवं खेल तकनीकी अधिकारी, झारखंड राज्य पैरालंपिक समिति के सदस्य, पूर्व जिला खेल संयोजक, वरिष्ठ खेल आयोजक पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, झारखंड राज्य ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के आमंत्रित सदस्य, झारखंड राज्य ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के सहायक सचिव, झारखंड राज्य क-स्पोर्ट्स के सहायक सचिव, पूर्वी सिंहभूम जिला लूडो एसोसिएशन एवं जिला नेटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला भारत स्काउट एंड गाइड के आयुक्त (कब्स) तथा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, जमशेदपुर यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी, प्रसिद्ध खेल शिक्षक व एथलेटिक कोच *डॉ. श्याम कुमार शर्मा* को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब की अध्यक्ष महारुख मेहता, डॉ. सरिता किशोरी, डॉ. केटी भाटेना, मदन केशरी, स्तोता दासगुप्ता, आरती पांडे* सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष इंद्राणी बंदोपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!