Uncategorized

हनुमान अंश’ के मेकर्स ने सिक्वल का किया घोषणा

नीम करौली' बाबा की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को बयां करती फिल्म 'हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल के निर्माण का घोषणा कर दिया है। छोटे बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। न सिर्फ फिल्म की कमाई बढ़ी है

हनुमान अंश’ के मेकर्स ने सिक्वल का किया घोषणा

नीम करौली बाबा की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को बयां करती फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल के निर्माण का घोषणा कर दिया है। छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। महज 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अभी तक सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। न सिर्फ फिल्म की कमाई बढ़ी है, बल्कि इसका क्रेज भी बहुत बढ़ा है। शुरू में जहां चंद स्क्रीन्स पर यह मूवी चलाई जा रही थी

वहीं अब इसे 5 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर चलाया जा रहा है। सिर्फ 27 दिन में ‘हनुमान अंश’ मेकर्स का पैसा 28 गुना कर चुकी है। इस फिल्म की सफलता के साथ एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी भी लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में उन्होंने नीम करौली बाबा की पत्नी का किरदार निभाया है, जिसमें उनकी सादगी, भावनात्मक अभिनय और 50 के दशक के लुक ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इस फिल्म से अभिनेता शोभिनव सत्या भी उभर कर सामने आए हैं। नवोदित शोभिनव सत्या ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, सीआईडी ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। यशराज प्रोडक्शन हाउस की बहुचर्चित और 500 करोड़ के बजट की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 7वें दिन की कमाई में पछाड़ने वाली इस फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!