Uncategorized

बेल्डीह क्लब कर्मचारियों की आम सभा द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की इकाई बेल्डीह क्लब में अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे के देखरेख में की गई

क्लब कर्मचारियों ने अध्यक्ष से चर्चा के दरमियान यह बताया की बेल्डीह क्लब में बहुत सारे कंस्ट्रक्शन , रिनोवेशन के कार्य चल रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यह सारे विकास के कार्य बेल्डीह क्लब जैसे अग्रणी क्लब के लिए बहुत ही आवश्यक है इससे क्लब की आर्थिक स्थिति सुधरेगी

जमशेदपुर- आज बेल्डीह क्लब कर्मचारियों की आम सभा द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की इकाई बेल्डीह क्लब में अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे के देखरेख में की गई क्लब कर्मचारियों ने अध्यक्ष से चर्चा के दरमियान यह बताया की बेल्डीह क्लब में बहुत सारे कंस्ट्रक्शन , रिनोवेशन के कार्य चल रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यह सारे विकास के कार्य बेल्डीह क्लब जैसे अग्रणी क्लब के लिए बहुत ही आवश्यक है इससे क्लब की आर्थिक स्थिति सुधरेगी , साथ ही मैं प्रबंधन से उम्मीद कर रहा हूं की इसी तरह कर्मचारियों के भी सतत् विकास होते रहना चाहिए
कर्मचारियों ने अध्यक्ष से जॉब फॉर जॉब ,नए नियुक्ति एवं लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को स्थाईकरण आदि करने के लिए आग्रह किया। अभी-अभी कर्मचारियों के क्वार्टर मेंटेनेंस का चार्ज ज्यादा बढ़ा हुआ है जिसे कर्मचारियों ने अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया कि उसे प्रबंधन से बात करके इस मुद्दे को सुलझाए। आगे आने वाले कर्मचारियों के बोनस तथा लंबित चुनाव पर भी कर्मचारियों ने चर्चा की। कर्मचारियों नेआम सभा में ही एक प्रस्ताव लाकर श्री राकेश्वर पांडे को पुनः सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया। इस प्रकार राकेश्वर पांडे कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बेल्डीह क्लब इकाई के अध्यक्ष चुने लिये गए। पुनः कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से राकेश्वर पांडे को कार्यकारिणी का गठन एवं कमेटी मेंबरों के चुनाव के लिए अधिकृत किया। आम सभा के दरमियां ही अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे ने कार्यकारिणी की गठन की इसके अनुरूप अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बी के डिंडा महासचिव ददन सिंह एवं कमेटी मेंबर एमडी. एस के. जुल्फिकार अली, अजीत सिंह सरदार, सिद्धार्थ शंकर दास को बनाया गया। कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मैं अपनी निष्ठा पूर्ण विश्वास तथा खुशी जाहिर करते हुए पूरे कमेटी को अभिनंदन किया और आशा व्यक्त किया कि राकेश्वर पांडे के देखरेख में यूनियन, क्लब कर्मचारी की उन्नति होगी तथा प्रबंधन के साथ सौहाद पूर्ण तरीके से सभी प्रकार के मुद्दों को हल करने में कामयाबी मिलेगी अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!