Uncategorized

थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ का पहला पोस्टर जारी

तुलसीराम देवरुखकर द्वारा तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित हिंदी सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ का पहला पोस्टर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान जारी किया गया। पोस्टर जारी करने से पहले फिल्म की कास्ट और क्रू ने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही फिल्म के प्रचार अभियान की शुरुआत की गई

थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ का पहला पोस्टर जारी

तुलसीराम देवरुखकर द्वारा तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित हिंदी सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ का पहला पोस्टर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान जारी किया गया। पोस्टर जारी करने से पहले फिल्म की कास्ट और क्रू ने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही फिल्म के प्रचार अभियान की शुरुआत की गई ‘ओये चिल मार’ सोशल मीडिया के बढ़ते जुनून और ऑनलाइन लोकप्रियता की चाहत के दुष्प्रभावों को कहानी का आधार बनाती है। फिल्म चार करीबी दोस्तों की जिंदगी में प्यार, दोस्ती, रहस्य और अप्रत्याशित घटनाओं के जरिए आगे बढ़ती है। कहानी का प्रमुख पात्र प्रेम अपने अतीत के दर्द और टूटे व्यक्तित्व से जूझते हुए रहस्य और धोखे के जाल में फंस जाता है। फिल्म में नवोदित अभिनेता तेजस देव मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ श्रेय पारीक, शिखा पांडे, प्राची बंसल, अतुल तिवारी, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते और सूफिया तनवीर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सूफिया तनवीर हाल ही में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म ‘न तेलुगोडु’ में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के भव्य लोकेशन, घाटों और शहर की विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। फिल्म में सस्पेंस, रोमांस, ह्यूमर और भावनात्मक पहलुओं के साथ जिम्मेदार पेरेंटिंग, इमोशनल वेल-बीइंग और बचपन के ट्रॉमा जैसे सामाजिक विषयों को भी शामिल किया गया है।
नितिन एम. रोकाडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 सितंबर को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!