सांसद बिद्युत बरण महतो के अथक प्रयासों से चांडिल-झाड़ग्राम रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खुशखबरी सामने आई है। सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों से चांडिल से बोड़ाम, पटमदा, कटिन, बांदवान होते हुए झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) तक नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार चांडिल और झाड़ग्राम के बीच लगभग 127 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 3.81 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह रेल लाइन बोड़ाम, पटमदा, कटिन और बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक प्रस्तावित है

सांसद बिद्युत बरण महतो के अथक प्रयासों से चांडिल-झाड़ग्राम रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी
जमशेदपुर- जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खुशखबरी सामने आई है। सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों से चांडिल से बोड़ाम, पटमदा, कटिन, बांदवान होते हुए झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) तक नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।
रेलवे बोर्ड द्वारा 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार चांडिल और झाड़ग्राम के बीच लगभग 127 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए 3.81 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह रेल लाइन बोड़ाम, पटमदा, कटिन और बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक प्रस्तावित है।
इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को धरातल पर लाने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो ने कई बार रेल मंत्री सहित रेलवे बोर्ड एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर इस रेल मार्ग की आवश्यकता और क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को प्रमुखता से रखा था।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विशेषकर पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर सांसद जी से यह सवाल करते थे कि उनके क्षेत्र में रेल लाइन देखने का सपना पूरा होगा या नहीं। सांसद जी ने लोगों को इस दिशा में लगातार प्रयास करने का भरोसा दिया था। अब फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों को वर्षों पुराने रेल संपर्क के सपने के साकार होने की उम्मीद जगी है।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि बोड़ाम, पटमदा, बांदवान सहित पूरे क्षेत्र के विकास, रोजगार, आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना होगी। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि रेल लाइन का अलाइनमेंट इस प्रकार तय हो जिससे कम से कम आबादी प्रभावित हो और लोगों के घरों एवं बस्तियों का विस्थापन न्यूनतम हो।
फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सांसद श्री महतो ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है।



