श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव टीनप्लेट गुरुद्वारा में बड़े पैमाने पर मनाया गया
टीनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर की नेतृत्व में सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया इस मौके पर भाई साहब भाई निर्मल सिंह कीर्तनी जत्था द्वारा शब्द गायन कर संगत को निहाल किया गया

श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव टीनप्लेट गुरुद्वारा में बड़े पैमाने पर मनाया गया

जमशेदपुर – टीनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर की नेतृत्व में सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया
इस मौके पर भाई साहब भाई निर्मल सिंह कीर्तनी जत्था द्वारा शब्द गायन कर संगत को निहाल किया गया
इस मौके पर तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर सबको बधाई दी एवं गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समय-समय पर सहयोग देने के लिए टीनप्लेट की समूह साध संगत का धन्यवाद किया
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी और समाज के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के प्रति आभार प्रकट किया
इस मौके पर सीजीपीसी के चेयरमैन गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू प्रधान परमजीत सिंह रोशन महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुरेंद्र सिंह शिंदे सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल तीन प्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन जसवीर सिंह जस्सी कार्यकारी प्रधान बलवंत सिंह शेरों जसपाल सिंह मनजीत सिंह खालसा सिकंदर सिंह फूलके ज्ञानी कुलदीप सिंह कुलवंत सिंह रंगरेटा बलकार सिंह दलजीत सिंह सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान मनजीत कौर गुरप्रीत कौर रज्जी कौर सर्बजीत कौर आदि कई लोग भारी संख्या में उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन मनजीत सिंह खालसा ने किया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों द्वारा तीन प्लेट गुरुद्वारा साहिब की बनाई जा रही नई इमारत का अवलोकन किया और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साथ संगत को बधाई दी


