Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्वस्तरीय मदर हुड मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल का भव्य उदघाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया

शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में Motherhood Multi Speciality Hospital का भव्य उदघाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उदघाटन कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथियों में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार तथा एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा मुख्य रूप से उपस्थित थे । "Healing Hands, Caring Hearts" की भावना के साथ स्थापित Motherhood Multi Speciality Hospital अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, उन्नत उपकरणों एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं से सुसज्जित एक विश्वस्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है

विश्वस्तरीय मदर हुड मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल का भव्य उदघाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया

जमशेदपुर – शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में Motherhood Multi Speciality Hospital का भव्य उदघाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उदघाटन कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे भव्य रूप से आयोजित किया गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=x_JbiZv_4crKXxHJ

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथियों में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार तथा एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा मुख्य रूप से उपस्थित थे । “Healing Hands, Caring Hearts” की भावना के साथ स्थापित Motherhood Multi Speciality Hospital अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, उन्नत उपकरणों एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं से सुसज्जित एक विश्वस्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं मौके पर अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि यह संस्थान मरीजों की बेहतर देखभाल, उत्कृष्ट उपचार एवं मानवीय सेवा के संकल्प के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विभित्र विशेषज्ञ विभागों की सेवाएं, आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं तथा उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल की पार्टनर शांति मिश्रा ने कहा कि जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय स्थापित करेगा। उदघाटन के मौके पर अस्पताल प्रबंधन के लोग सहित शहर के गणमान्य और आम नागरिक काफी संख्या में मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!