Uncategorized

विधायक संजीव सरदार ने साइकिल वितरण कर योजना का किया शुभारंभ

उन्नति का पहिया’ से डुमरिया के 368 विद्यार्थियों को मिलेगी शिक्षा की नई रफ्तार

विधायक संजीव सरदार ने साइकिल वितरण कर योजना का किया शुभारंभ

‘उन्नति का पहिया’ से डुमरिया के 368 विद्यार्थियों को मिलेगी शिक्षा की नई रफ्तार

डुमरिया- झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल वितरण योजना के तहत बुधवार को डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के कक्षा आठ के कुल 368 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

दूरदराज के विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में होगी सुविधा

साइकिल मिलने से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इससे छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने और अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा के रास्ते में आने वाली आवागमन संबंधी परेशानियों को कम करना और उन्हें शिक्षा से जोड़कर रखना है।

शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का किया आहवान

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ‘उन्नति का पहिया’ योजना विद्यार्थियों की शिक्षा यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले, इसके लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का आहवान किया।

विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राज्य के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें तथा अपने परिवार, समाज और झारखंड का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार मुर्मू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष बारी, जिप सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, भगत हांसदा, रामदास हेमब्रम, आदि उपस्थित रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!